बांका, मार्च 1 -- बांका, निज संवाददाता। शनिवार को डाइट, बाँका में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, बाँका द्वारा टी एल एम मेला 3.0 तथा राष्ट्रीय आविष्कार अभियान का जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी, बाँका द्वारा किया गया, इस अवसर पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, समग्र शिक्षा, डाइट बाँका से प्राचार्य, ममता कुमारी, के साथ निर्णायक मंडल के सदस्य उपस्थित रहे। जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा शिक्षकों द्वारा निर्मित टीएलएम का स्टॉल एवं छात्रों द्वारा निर्मित प्रोजेक्ट का भी अवलोकन किया गया। इस अवसर पर विकसित भारत, एआई पर आधारित क्विज़ प्रतियोगिता का भी डिजिटल मोड में आयोजन किया गया। मेला में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु कविता कुमारी, रूबी कुमारी, निधि लक्ष्मी, कुंदन यादव, शमा प्रवीण, कुमारी अर्चना, प्रियं...