कौशाम्बी, मार्च 10 -- खेल निदेशालय लखनऊ के तत्वाधान में जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम कौशाम्बी में जिला स्तरीय जूनियर बालक, बालिका वर्ग के विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताओं का आयोजन 13 मार्च से शुरू होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों, खिलाड़ियों की प्रविष्टि पूरी तरह से नि:शुल्क है। जानकारी देते हुए जिला उप क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि जिला स्तरीय जूनियर बालक, बालिका वर्ग प्रतियोगिता 13 मार्च को हॉकी बालक वर्ग, कबड्डी बालक-बालिका वर्ग, वालीबॉल बालक-बालिका वर्ग होगा। इसी तरह 14 मार्च को हैंडबॉल बालक-बालिका वर्ग, जूडो बालक-बालिका वर्ग, फुटबाल बालक वर्ग प्रतियोगिता जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। इस प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी लाना अनिवार्य है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.