रिषिकेष, मार्च 10 -- राजकीय प्राथमिक विद्यालय बड़ासी में मंगलवार को आयोजित समारोह में जिला स्तरीय विद्यालयी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। मंगलवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय बड़ासी में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान राहुल मनवाल ने किया। उन्होंने कहा कि बीते रोज देहरादून में 'सपनों की उड़ान-2025-26' कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। जिसमें विद्यालय के बच्चों ने वाद्य यंत्र और लोक गायन में प्रथम तथा महिला प्रेरक समूह में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। जो विद्यालय के लिए गौरव की बात है। कहा कि इससे पहले भी विद्यालय की टीम ने ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं के तहत वाद्य यंत्र, लोक गायन तथा महिला प्रेरक समूह जैसी विधाओं में विद्यालय ने पहला स्थान किया था। उन्होंने विभिन...