भागलपुर, मार्च 20 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि बिहार शिक्षा परियोजना भागलपुर द्वारा बिहार दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता 'उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार' थीम के अंतर्गत चित्रकला (पेंटिंग) प्रतियोगिता में इंटर स्तरीय सरसहाय बालिका विद्यालय कहलगांव की छात्रा प्रिया कुमारी (वर्ग 12) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रिया कुमारी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भागलपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रेखा कुमारी एवं शिक्षकगणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...