रांची, मार्च 28 -- मुरहू, प्रतिनिधि। खूंटी में शनिवार को जिला स्तरीय पुस्तक मेला का भव्य आयोजन बिरसा कॉलेज मैदान में किया गया। यह आयोजन अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन और झारखंड शिक्षा परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। मेले में विभिन्न प्रकाशनों द्वारा लगाए गए स्टॉलों में साहित्य, कहानियां, ज्ञानवर्धक और शैक्षणिक पुस्तकों का व्यापक संग्रह उपलब्ध था। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने अलग-अलग पुस्तकों का अवलोकन किया, जिसमें विशेष रूप से कहानी की किताबों के प्रति उनकी गहरी रुचि देखने को मिली। मेले का मुख्य उद्देश्य बच्चों और अभिभावकों को पुस्तकों के प्रति आकर्षित करना तथा पढ़ने की आदत को बढ़ावा देना था। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित नाटक रहा। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.