सीतापुर, मई 14 -- सीतापुर, संवाददाता। पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय और सीतापुर पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 16 मई से दो दिवसीय जिला स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता महाविद्यालय परिसर में आयोजित होगी, जिसमें जूनियर व सीनियर पुरुष वर्ग के साथ-साथ ओपन महिला पावरलिफ्टिंग, बेंचप्रेस और डेडलिफ्ट की स्पर्धाएं होंगी। कार्यक्रम का उद्घाटन 16 मई को शाम 4.30 बजे महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा किया जाएगा। प्रतियोगिता का समापन अगले दिन 17 मई को डॉ. तरुण सहगल द्वारा पुरस्कार वितरण के साथ होगा। इस आयोजन में प्रदेश के कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के नामी खिलाड़ियों के पहुंचने की संभावना है, जो स्थानीय युवाओं का उत्साहवर्धन करेंगे। यह जानकारी एसोसिएशन के सचिव अनूप ...