किशनगंज, मार्च 25 -- किशनगंज। बुधवार को किशनगंज जिला में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य प्रायोजित योजनाओं तथा प्राथमिकता क्षेत्र के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करना एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन में तेजी लाना था। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम तथा अन्य प्राथमिकता क्षेत्र की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों, स्वीकृतियों एवं वितरण की स्थिति पर चर्चा करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, अस्वीकृति दर में कमी तथा पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं की पहुँच सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.