पलामू, जुलाई 18 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना पलामू के तत्वावधान में 24-25 जुलाई को जिला स्तरीय नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन होगा। प्रतियोगिता शाहपुर स्थित सहोदय उच्च विद्यालय शाहपुर के मैदान में खेला जाएगा। इस प्रतियोगिता के तहत बालक वर्ग में अंडर 15 और अंडर 17 की होगी। साथ ही अंडर 17 बालिका वर्ग की भी प्रतियोगिता होगी। जिला स्तर पर विजेता टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। शारीरिक शिक्षा शिक्षक सह खेल कोषांग के अनूपम तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा मान्यता प्राप्त सभी कोटी के विद्याल,कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय, एकलव्य आवासीय विद्यालय, अल्पसंख्यक विद्यालय , सरकारी सहायता प्राप्त विद्य...