मुंगेर, फरवरी 7 -- मुंगेर, एक संवाददाता। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के तत्वावधान में जिला नियोजनालय, मुंगेर द्वारा गुरुवार को जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन डीएम निखिल धनराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उपनिदेशक नियोजन शंभूनाथ सुधाकर, उपनिदेशक प्रशिक्षण आलोक कुमार, सहायक निदेशक मो. तौसीफ कैय्याम एवं जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। नियोजन मेले में कुल 20 नियोजकों ने भाग लिया, जिसमें हजारों की संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे। मेले में विभिन्न नियोजकों द्वारा कुल 2519 अभ्यर्थियों का बायोडाटा प्राप्त किया गया, जिनमें से प्रथम चरण में 815 अभ्यर्थियों का रोजगार के चयन किया गया। मेला स्थल पर उपस्थित पदाधिकारियों ने युवाओं को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.