जमुई, दिसम्बर 5 -- जमुई । नगर संवाददाता प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से जिले में पहली बार दो दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य आयोजन 6 और 7 दिसंबर को जिला मुख्यालय स्थित श्रीकृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम में होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उद्घाटन समारोह में डीएम श्री नवीन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत करेंगे। इस कार्यक्त्रम का आकर्षण समापन समारोह होगा, जिसमें बिहार सरकार की खेल मंत्री एवं जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी। वे रविवार को पुरस्कार वितरण के दौरान विभिन्न खेलों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडि़यों को सम्मानित करेंगी। आयोजन समिति का कहना है कि यह कार्यक्त्रम न केव...