पूर्णिया, फरवरी 12 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।जिला प्रशासन द्वारा इंदिरा गांधी स्टेडियम में जिला स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कस्तूरबा बालिका छात्रावास के विद्यार्थियों और जिले के विभिन्न विद्यालयों के दिव्यांग खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर खेल भावना और आत्मविश्वास से भरे प्रतिभागियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ वरीय उप समाहर्ता सह जिला खेल पदाधिकारी रवि शंकर झा द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में उपस्थित अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन दिव्यांग खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं और समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन खिलाड़ियों के सर्वां...