बदायूं, मार्च 18 -- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में जनपद की 137 न्याय पंचायतों के 685 शिक्षक संकुलों हेतु शिक्षक-शिक्षा योजना के अंतर्गत त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में शिक्षण गुणवत्ता में सुधार लाना और डिजिटल माध्यमों से छात्र-छात्राओं के अधिगम स्तर को निपुण बनाना सुनिश्चित करना रहा। बैठक के प्रथम सत्र में ब्लॉक जगत, कादरचौक और वजीरगंज के शिक्षक संकुल उपस्थित रहे। डायट प्रवक्ता डॉ. अमित शर्मा ने निपुण प्लस ऐप, दीक्षा ऐप, और आईसीटी लैब की स्थापना जैसे बिंदुओं पर प्रकाश डाला। सुधा मिश्रा ने प्री-प्राइमरी कक्षाओं के संचालन, टैबलेट उपयोग, और एनसीईआरटी की नई पाठ्यपुस्तकों सारंगी, वीणा, संतूर के प्रयोग पर जोर दिया। एसआरजी जसवीर सिंह ने इको क्लब, इंस्पायर अवार्ड और विद्याज्ञान परी...