अयोध्या, मई 14 -- अयोध्या। डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल डाभासेमर के स्वीमिंग पूल में गुरुवार को एक दिवसीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश खेल विकास प्रोत्साहन समिति के समन्वय से आयोजित जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका तैराकी प्रतियोगिता का शुभारंभ अपराह्न तीन बजे हुआ। तैराकी प्रतियोगिता देर शाम तक चली। इस दौरान खिलाड़ियों ने 50 मीटर व 100 मीटर फ्री स्टाइल, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक तथा बैक स्ट्रोक स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को राज्य व राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करने में सहायक होती हैं। -- यह भी पढ़ें- राज्य सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता 17 को यह भी पढ़ें- तैराकी टीम के गठन के लिए ट्रायल 18 मई को यह भी पढ़ें-...