रामगढ़, मई 8 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। जिला स्तरीय डेवलपमेंट टास्क फोर्स की पहली बैठक शुक्रवार को उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में की गई। इस दौरान जिले के समग्र विकास, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला स्तरीय डेवलपमेंट टास्क फोर्स के गठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिले के सर्वांगीण विकास को गति देने के लिए इस टास्क फोर्स का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि टास्क फोर्स के अंतर्गत विकास शाखा दो अलग-अलग विंग में कार्य करेगी। प्रथम विंग डीएमएफटी से संबंधित योजनाओं पर कार्य करेगा, जबकि दूसरा विंग विभिन्न योजनाओं के समन्वय एवं क्रियान्वयन पर कार्य करेगा, जिसमें सीएसआर, सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि व विधायक स...