बागपत, जनवरी 28 -- खेकड़ा। जिलाधिकारी अस्मिता लाल के निर्देश पर गठित जिला स्तरीय टीम ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेकड़ा का औचक निरीक्षण किया। टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी और मरीजों से सीधे संवाद कर उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तीरथ लाल के निर्देशानुसार डिप्टी सीएमओ डॉ. मसूद अनवर के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सीएचसी के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेखों की गहन जांच की गई तथा आशा कार्यकर्ताओं के भुगतान संबंधी अभिलेखों को भी देखा गया। निरीक्षण टीम ने प्रसव केंद्र में भर्ती महिलाओं से बातचीत कर उपचार, दवाइयों और साफ-सफाई की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही आपातकालीन दवाओं के स्टॉक की जांच की गई। परिसर स्थित जनऔषधि केंद्र और प्रेरणा कैंटीन का भी अवलोकन किया गया। टीम ने अस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.