जिला स्तरीय टीटी व बैडमिंटन टीम का चयन
हल्द्वानी, मई 21 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के तहत गुरुवार को विकासखंड हल्द्वानी की टेबल टेनिस और बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम एवं मिनी स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिताओं के बाद जिला स्तरीय टीम का गठन किया गया।टेबल टेनिस में डार्विक, सचिन, हिमांशु नयाल, ख्याति शर्मा, रितिका और लक्षिता का चयन जिला स्तर के किया गया। वहीं बैडमिंटन में सारांश, मयंक बोरा, आफरीन, डॉली, डिम्पल और महिमा का चयन हुआ। खेल समन्वयक हरीश उपाध्याय, हेमा नेगी, मोहम्मद आरिफ, प्रमोद मेहरा, नीतू रौतेला, निर्मला भट्ट, हरगोविंद पाठक, नीमा त्रिपाठी, मोनिका भट्ट, ध्यान सिंह मेहता, हेमा टाकुली आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जिला स्तरीय टीटी व बैडमिंटन टीम का चयन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.