लखनऊ, फरवरी 13 -- लखनऊ, संवाददाता। खेल निदेशालय और क्षेत्रीय खेल कार्यालय की देखरेख में पं. दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर जिला स्तरीय जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता गोमती नगर स्थित विजयंत खंड मिनी स्टेडियम के पद्म श्री मो. शाहिद हॉकी एस्ट्रो टर्फ पर आयोजित की जायेगी। यह दो दिवसीय प्रतियोगिता 16 और 17 फरवरी को खेली जायेगी। प्रतियोगिता में 15 से 20 वर्ष तक की आयु के बालक ही हिस्सा ले सकते हैं। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अतुल सिन्हा के अनुसार भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी लखनऊ के उपक्रीड़ाधिकारी रंजीत राज से संपर्क कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.