कुशीनगर, मार्च 10 -- कुशीनगर। जिला क्रीड़ा अधिकारी रवि कुमार निषाद ने बताया कि जिला स्तरीय जूनियर बालक/बालिका वर्ग की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम में 10 मार्च को सुबह 10 बजे से होगा। इसमें वालीबाल, बैडमिंटन, एथलेटिक्स व फुटबॉल बालक प्रतियोगिताएं होंगी। 11 मार्च को सुबह 10 बजे से कबड्डी, कुश्ती, बास्केटबॉल व हॉकी प्रतियोगिताएं दोनों वर्गों की होंगी। क्रीड़ा अधिकारी ने जिले के सभी प्रधानाचार्यों, खेल सचिवों, क्लबों व खेल संस्थानों से अनुरोध किया है कि वे अपने-अपने विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा क्लबों से खिलाड़ियों को निर्धारित तिथि व समय पर जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतिभाग के लिये भेजने का कष्ट करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.