सिद्धार्थ, मार्च 13 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। खेल निदेशालय लखनऊ के निर्देश पर जिले में 16 से 18 मार्च तक जिला स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताएं जिला खेल कार्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होंगी।प्रभारी क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ 16 मार्च की सुबह नौ बजे एथलेटिक्स, कुश्ती और बैडमिंटन से होगा। इसके बाद 17 मार्च को फुटबॉल, हैंडबॉल और कबड्डी की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। वहीं 18 मार्च को वॉलीबॉल, हॉकी और बास्केटबॉल प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सेंट जेवियर्स स्कूल में होगा, जबकि अन्य प्रतियोगिताएं स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगी। निर्धारित मानकों के अनुसार प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता खिलाड़िय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.