शामली, मार्च 17 -- शामली। जिला खेल कार्यालय शामली के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका कबड्डी, हैंडबॉल और कुश्ती प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। प्रतियोगिताओं में जिलेभर से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन शहीद उधम सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। बालिका वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज कांधला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ब्रह्म ज्योति इंटर कॉलेज की टीम 38-34 के स्कोर से पराजित होकर द्वितीय स्थान पर रही। वहीं बालक वर्ग में लिशाद एकेडमी की टीम विजेता बनी और मलिक कबड्डी क्लब भावड़ी की टीम 27-23 के स्कोर से द्वितीय स्थान पर रही। हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन बाबू जवाहर सिंह इंटर कॉलेज खंद्रावली में किया गया। बालिका वर्ग में बाबू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.