जिला स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता कल से
बिजनौर, अगस्त 25 -- जिला स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन धरमपुरा कबड्डी अकादमी जनपद बिजनौर में 27 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे से किया जाएगा। जिला कबड्डी एसोसिएशन सचिव सुधीर कुमार, व्यायाम शिक्षक हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में चयनित होने के उपरांत खिलाड़ी राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभा करेंगे। राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 7 एवं 8 सितंबर को शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद में संपन्न होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आयु 20 वर्ष से कम तथा वजन 75 कि किलोग्राम से अधिक नहीं होना चाहिए। इच्छुक खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रातः 8 बजे तक धर्मपुरा कबड्डी अकादमी में पहुंचना सुनिश्चित करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.