जिला स्तरीय चयन तिथि में हुआ परिवर्तन
बलिया, अगस्त 7 -- बलिया। जिला क्रीड़ाधिकारी जवाहर लाल यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन राज्य कर्मचारियों के खेल एवं शारीरिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सिविल सर्विसेज खेल प्रतियोगिताओं के जिला, मंडल एवं प्रदेश स्तरीय चयन का आयोजन करा रहा है। इसी क्रम में चयन की तिथियों में परिवर्तन किया गया है। नई समय-सारिणी के अनुसार जिला स्तरीय चयन 13 अगस्त को सुबह 10 बजे से वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। वहीं मंडलीय चयन 18 एवं 19 अगस्त को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़ में होगा। जिला क्रीड़ाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इन चयन ट्रायल्स में केवल उत्तर प्रदेश सरकार के नियमित राज्य कर्मचारी ही प्रतिभाग कर सकेंगे। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: 13 को होगा सिविल सर्विसेज का जिला स्तरीय चयन-ट्रायल
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.