चम्पावत, अक्टूबर 1 -- चम्पावत। ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल हुआ। इसके तहत शारीरिक क्षमता परीक्षा हुई। प्रतिभागियों के बीच सौ व चार सौ मीटर दौड़, स्टैंडिंग ब्रॉड जम्प, सिटअप्स, मेडिसिन बॉल थ्रो हुई। चयन प्रक्रिया में 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। यहां जिला क्रीड़ा अधिकारी बबीता बिष्ट, गौरव खोलिया, ललित मोहन कुंवर, सूरज पांडे, प्रकाश सिंह, राजेंद्र धामी, इमरान अली मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...