हापुड़, मार्च 17 -- उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय लखनऊ के तत्वावधान में जिला स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन एलएन पब्लिक स्कूल हापुड़ में बैडमिंटन टेबल टेनिस एवं वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें हापुड़ जिले के विभिन्न स्कूल एवं खेल संस्थान से लगभग 150 बालक बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। बैडमिंटन के बालक वर्ग में स्पडी बैडमिंटन अकादमी के खिलाड़ियों ने सर्वाधिक पदक जीते। वहीं बालिकाओं के वर्ग में श्रीमती ब्रह्मा देवी स्कूल की छात्राओं ने सर्वाधिक पदक अपने नाम किए। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का संचालन हापुड़ जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुणा सिरोही ने किया। टेबल टेनिस के परिणाम लड़कों में अंडर 14 प्रथम स्थान तैयब, द्वितीय स्थान प्रिंस, तृतीय स्थान युवान, चतुर्थ स्थान मयंक ने प्राप्त किया। अंडर 17 लड़कों में प्रथम स्थान हिमांशु, सेकंड स्थान उत्कर्ष...