पलामू, सितम्बर 27 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना पलामू के तत्वावधान में शाहपुर के सहोदय हाई स्कूल के खेल मैदान में सोमवार से जिला स्तरीय खेलो झारखंड 2026-27 की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। 28 सितंबर से शुरू होकर जिला स्तरीय प्रतियोगिता एक अक्तूबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में 18 इवेंट में जिले के 21 प्रखंडों के करीब चार सौ खिलाड़ी भाग लेंगें। जिला स्तर पर अंडर 17 बालक और बालिका वर्ग की प्रतियोगिता होगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए कई कमेटियां भी बनाई गई है। जिला स्तर पर गठित खेल कोषांग के सदस्य अनूप तिवारी ने बताया कि खेल मैदान को सुव्यवस्थित कर दिया गया है। 28 सितंबर को उदघाटन सत्र के बाद अंडर 17 बालक-बालिकाओं का सभी एथलेटिक्स की प्रतियोगिता होगी। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सौ मीटर, दो सौ मीटर, चार सौ म...