भदोही, मार्च 11 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला स्टेडियम मुंसीलाटपुर में जिला स्तरीय बालक-बालिका प्रतियोगिता का आयोजन 17 मार्च से शुरू होगा। इसमें विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा। उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि 17 मार्च को बालक-बालिका वर्ग एथलेटिक्स और बालक वर्ग फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित होगी। 18 मार्च को बालक-बालिका वर्ग बाक्सिंग, कुश्ती और हैंडबाल प्रतियोगिता में खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। जबकि 19 मार्च को बालक-बालिका वर्ग हॉकी, कबड्डी और भारोत्तोलन में खिलाड़ी प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.