भदोही, मार्च 17 -- भदोही, संवाददाता। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को जिला स्टेडियम मुंसीलाटपुर में हुआ। इसमें खिलाड़ियों ने दौड़, फुटबाल, ऊंची कूद, लंबी कूद में प्रतिभाग कर खूब तालियां बटोरी। प्रतियोगिता में बालक वर्ग के कुल 61 और बालिका वर्ग के कुल 43 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग की। विजेताओं को मुख्यअतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इस दौरान बालक वर्ग चार सौ मीटर लंबी दौड़ बालक वर्ग में चंदन बिंद प्रथम, भोलू सोनकर द्वितीय बालिका वर्ग में ममता पाल प्रथम व प्रतीक्षा ने द्वितीय स्थान प्राप्त की। आठ सौ मीटर लंबी दौड़ बालक वर्ग में अनुरा प्रथम और बालिका वर्ग में प्रतीक्षा प्रथम स्थान पर रहीं। दो हजार मीटर लंबी दौड़ बालक वर्ग में शिव ओम प्रथम और बालिका वर्ग में बेबी प्रजापति ने प्रथम स्थान प्राप्...