बागपत, मार्च 12 -- बागपत। जिला खेल विभाग की ओर से विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा। जिला क्रीड़ाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि जनपद स्तरीय जूनियर बालक-बालिका वर्ग की जिला स्तरीय विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजित कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि 14 मार्च को गोपीचंद महाविद्यालय में हैंडबाल, 15 मार्च को सैड़भर गांव स्थित वेदीराम मेमोरियल स्पोट्स सोसाइटी में भारोत्तोलन, 16 मार्च को जिला खेल कार्यालय में कबड्डी, 19 मार्च को मलकपुर गांव स्थित तोमर वॉलीबॉल क्लब में वॉलीबॉल, इसी दिन बड़ौत स्थित जनता वैदिक इंटर कॉलेज में बैडमिंटन, छपरौली के श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एथलेटिक्स, बड़ौत के चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में सेपट टाकरा बास्केटबॉल प्रतियोगिता होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.