जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला में किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी
जामताड़ा, मई 20 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। कृषि विभाग की ओर से बुधवार को दुलाडीह नगर भवन, जामताड़ा में जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में किसानों को खरीफ फसलों की बेहतर खेती, मिश्रित खेती तथा कम बारिश होने की स्थिति में वैकल्पिक खेती के उपायों की जानकारी दी गई। कृषि विशेषज्ञों ने बताया कि बदलते मौसम को देखते हुए किसान धान के साथ दलहन एवं तिलहन फसलों की भी खेती करें, ताकि नुकसान की संभावना कम हो सके। कार्यशाला में किसानों को उन्नत बीज, जैविक खाद के उपयोग, जल संरक्षण तथा कीट प्रबंधन के बारे में भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि कम वर्षा होने पर कम पानी में होने वाली फसलों को प्राथमिकता दें और वैज्ञानिक तरीके से खेती करें। मौके पर कृषि विभाग के पदाधिकारी, कृषि वैज्ञानिक एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.