रांची, मार्च 8 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। रांची के डायट में आयोजित जिला स्तरीय ग्रुप क्विज प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सोनाहातू की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रखंड का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न मध्य विद्यालयों और निजी स्कूलों की छात्राओं ने भाग लिया था। कक्षा छह की ज्योति कुमारी तथा कक्षा सात की शोभा कुमारी और पूजा कुमारी के समूह ने सभी सवालों के सही जवाब देकर खिताब जीता। वार्डेन सरोजिनी टोप्पो सहित शिक्षकों ने छात्राओं को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.