गढ़वा, मार्च 14 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में स्तरोन्नत प्लस टू उच्च विद्यालय राजी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र विमलेश कुमार ने 20 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि उसी विद्यालय के विकेश उरांव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। टॉप तीन में विद्यालय के दो छात्रों के स्थान प्राप्त करने से पूरे विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। जिला मुख्यालय से सुदूर स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय राजी के विद्यार्थियों ने इस सफलता के साथ यह साबित कर दिया कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र भी प्रतिभा और मेहनत के बल पर किसी से कम नहीं हैं। छात्रों की इस उपलब्धि ने पूरे जिले में विद्यालय की पहचान को और मजबूत किया है। बच्चों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.