गढ़वा, मार्च 10 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में पीएम श्री उत्क्रमित मध्य विद्यालय घाघरा के छात्र अभिनंदन कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। मंगलवार को स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित कर उसे सम्मानित किया गया। स्कूल प्रबंधन की ओर से बताया गया कि प्रतियोगिता का प्रथम चरण (ऑनलाइन) 15 नवंबर 2025 को आयोजित किया गया था। उसमें विद्यालय के कुल नौ छात्र-छात्राओं का चयन हुआ था। चयनित विद्यार्थियों में अभिनंदन कुमार, राधिका कुमारी, अभिमन्यु, राजीव, अमन, सुमंत, आकांक्षा, नंदनी और पूजा शामिल थे। उसके बाद 9 मार्च को जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का द्वितीय चरण (ऑफलाइन) आयोजित किया ...