उन्नाव, अप्रैल 22 -- उन्नाव, संवाददाता। अंडर 14 जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का छठवां मैच डीसीए सी व डीसीए डी के बीच खेला गया। डीसीए सी ने यह मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डीसीए सी की टीम ने निर्धारित 25 ओवर के मैच में सात विकेट खोकर 214 रन बनाएं। टीम के लिए कप्तान प्रिंस यादव ने सर्वाधिक 83 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीए डी की टीम मात्र 99 रन बना सकी और ऑलआउट हो गई। मैच के बाद प्रिंस यादव को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। इस मौके पर राजेंद्र कुमार त्रिपाठी, साकिर हुसैन, सचिन तिवारी, सुनील मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। एसोसिएशन के महामंत्री पीके मिश्रा ने बताया कि फाइनल मैच शुक्रवार को सुबह नौ बजे सप्रू स्टेडियम शुक्लागं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.