शामली, मार्च 30 -- उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निर्देशानुसार रविवार को शामली क्रिकेट अकादमी के मैदान पर सत्र 2026-27 के लिए जिला स्तरीय क्रिकेट ट्रायल आयोजित किए गए। ट्रायल में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। ट्रायल में अंडर-19 वर्ग में करीब 43 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जबकि अंडर-16 में 38, अंडर-23 में 14 और रणजी ट्रॉफी के लिए 14 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया के दौरान मुख्य चयनकर्ता के रूप में विनय कुमार और पंकज चौधरी मौजूद रहे। शामली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट कोऑर्डिनेटर विनय कुमार ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को फोन के माध्यम से सूचित किया जाएगा।ट्रायल के दौरान गणमान्य व्यक्तियों में सूर्यवीर सिंह और विजय तोमर ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.