गाज़ियाबाद, जनवरी 7 -- गाजियाबाद, संवाददाता। जूनियर बालक वर्ग का कुश्ती का जिला स्तरीय ट्रायल आठ जनवरी को महामाया स्टेडियम में होगा। इसमें चयन होने वाले खिलाड़ी मंडल ट्रायल में दावेदारी पेश करेंगे जो मेरठ में आयोजित किया जाएगा। जिला खेल क्रीड़ाधिकारी अभिषेक धनुक ने बताया कि जूनियर बालक वर्ग की कुश्ती की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता बलिया में 16 से 18 जनवरी तक होनी है। इसके लिए मेरठ मंडल टीम का चयन किया जाना है। जिसके लिए महामाया स्टेडियम में आठ जनवरी को कुश्ती का जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किया जाएगा। ट्रायल में चयनित होने वाले खिलाड़ी मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में 9 जनवरी को होने वाले मंडल स्तरीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे। मंडल स्तरीय ट्रायल में चयन होने के बाद खिलाड़ी मेरठ मंडल टीम की तरफ से प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.