जौनपुर, जुलाई 16 -- जौनपुर। क्रीड़ा भारती के तत्वाधान में ईसापुर स्थित बाबा जी के क्रीड़ांगन परिसर में बुधवार को जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता की बैठक हुई। जिला संघचालक डॉ. सुभाष सिंह ने कहा कि क्रीड़ा भारती एक प्रमुख राष्ट्रीय खेल संगठन है, जो देश में स्वदेशी, पारंपरिक और आधुनिक खेलों को बढ़ावा देने का कार्य करता है। इसके तत्वावधान में पूरे देश में विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं, जागरूकता अभियान और परीक्षाएँ आयोजित की जाती हैं। संघ चालक के निर्देशन में यह तय हुआ कि जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जाए। जिला बाल कार्य प्रमुख नारायण चौरसिया ने कहा कि इस अभियान से न सिर्फ कबड्डी को सम्मान मिलेगा बल्कि युवाओं का शारीरिक व मानसिक विकास भी होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राधेश्याम, बाब...