कन्नौज, मार्च 15 -- छिबरामऊ, संवाददाता। खेल निदेशालय लखनऊ के निर्देशानुसार जिला खेल कार्यालय, सौरिख के तत्वावधान में सिटी चिल्ड्रेंस एकेडमी में आयोजित जिला स्तरीय जूनियर बालक/बालिका कबड्डी एवं वॉलीबाल प्रतियोगिताओं में जनपद के विभिन्न विद्यालयों एवं खेल अकादमियों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सिटी चिल्ड्रेंस एकेडमी के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रदीप प्रधान व प्रधानाचार्य नीरा प्रसाद के. ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं। दिनभर चली इन प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। खिलाड...