उरई, जनवरी 22 -- उरई। जीआईसी मैदान में विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के सहयोग से जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें करीब एक दर्जन टीमों ने प्रतिभाग कर शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उरई ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया। गुरुवार को अखिल भारतीय बालोपासन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय वार्षिक कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विहिप के प्रांत सह मंत्री अभिनव दीक्षित ने फीता काटकर किया। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों में उरई, डकोर, महेबा, जालौन, कुठौंद, कालपी, नदीगांव आदि जगहों की टीमों ने हिस्सा लिया। दोपहर बाद आए परिणाम में नगर उरई ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की। जबकि प्रखंड माधौगढ़ की टीम उपविजेता रही। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया। प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.