जौनपुर, जनवरी 21 -- जौनपुर। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर 24 जनवरी को जनपद स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी एवं जूनियर बालक खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन इंदिरा गांधी स्पोट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में सुबह नौ बजे से किया जाएगा। इच्छुक टीमें अपनी प्रविष्टि प्रतियोगिता से एक दिन पूर्व की अपरान्ह पांच बजे तक जिला खेल कार्यालय, इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर जौनपुर में निर्धारित प्रारूप पर अवश्य उपलब्ध करा दें। कबड्डी एवं खो-खो टीम में खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक की संख्या 12 1 होगी। जूनियर आयु वर्ग की प्रतियोगिता में जनपद की कुल आठ टीमों को प्रविष्टि दी जाएगी, प्रविष्टि पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.