बाराबंकी, जुलाई 11 -- बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में गुरुवार को आयोजित जिला स्तरीय जूनियर बालक/बालिका वर्ग की एथलेटिक्स, वॉलीबॉल एवं क्रिकेट प्रतियोगिताएं हुईं। इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों को मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दौड़ में बालिका वर्ग में सौ मीटर में नंदिनी ने पहला, वैष्णवी ने दूसरा व अंशिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। चार सौ मीटर दौड़ में अनिशा मिश्रा ने प्रथम, मोनी दुबे ने द्वितीय व अंशिका वर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। आठ सौ मीटर में प्रिया ने प्रथम, खुशबू ने द्वितीय व वैष्णवी ने तृतीय स्थान हासिल किया। 15 सौ मीटर में अनिशा मिश्रा ने पहला, मनीषा ने दूसरा, आयुषी ने तीसरा स्थान हासिल किया। तीन हजार मीटर में आयुषी चौहान को पहला, राकिया बानो को दूसरा व महक को तीसरा स्थान मिला। ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.