चम्पावत, दिसम्बर 29 -- चम्पावत। एससीपी के तहत अंडर-16 और अंडर-21 बालक वर्ग की जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता दो जनवरी को टनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। प्रतियोगिता में 100 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर और 3000 मीटर दौड़ और लंबी कूद होगी। डीएसओ चंदन बिष्ट ने बताया कि प्रतिभागियों को जाति प्रमाण, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो के साथ पंजीकरण कराना होगा। प्रतियोगिता में पहले तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को खेल विभाग पुरस्कार देगा। विजेता खिलाड़ियों को तीन से 21 जनवरी तक एथलेटिक्स का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.