देवघर, मार्च 31 -- देवघर। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार जिला स्तरीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। इसे लेकर सदर अस्पताल देवघर में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष किरण कुमारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर सिविल सर्जन डॉ. रमेश कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए एचपीवी टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह टीका किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने में अत्यंत प्रभावी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बच्चियों को समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, चिकित्सक, एएनएम, सहिया एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। इसके साथ ही काफी संख्या में लाभार्थियों की भी सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.