लातेहार, मार्च 19 -- लातेहार, संवाददाता। डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एकलव्य विद्यालय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के संचालन, व्यवस्थाओं एवं शैक्षणिक गुणवत्ता को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान डीसी ने विद्यालयों में नामांकन की स्थिति, विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षकों की उपलब्धता, आधारभूत संरचना, छात्रावास व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी से अवगत हुए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाए तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होनें कहा कि एकलव्य विद्यालय आदिवासी विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने का महत्वपूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.