जिला स्तरीय अनुकंपा समिति की बैठक सम्पन्न
सिमडेगा, मई 12 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित कुल 08 आवेदनों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। समिति के सदस्यों ने सभी मामलों की क्रमवार जांच एवं समीक्षा करते हुए विभागीय प्रावधानों के अनुरूप निर्णय लिया। बैठक में विस्तृत चर्चा के उपरांत तीन मामलों में अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति हेतु सर्वसम्मति से अनुशंसा की गई। वहीं 04 आवेदनों में आवश्यक दस्तावेजों की कमी अथवा तकनीकी त्रुटियां पाए जाने के कारण संबंधित विभागों को सुधार के लिए वापस भेजा गया। इसके अतिरिक्त एक मामले को उम्र संबंधी परीक्षण एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु विभाग को प्रेषित किया गया। बैठक में एसी ज्ञानेन्द्र, समाज कल्याण पदाधिकारी सुरजमुनि कुमारी, एसडीओ प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.