सराईकेला, अप्रैल 23 -- सरायकेला, संवाददाता । जिला स्तरीय अनुकंपा समिति की बुधवार को बैठक में उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने 10 आश्रितों की नियुक्ति पर मुहर लगा दी, जबकि शेष मामलों में सुधार के निर्देश दिये।समाहरणालय सभागार में हुई बैठक में समिति के समक्ष कुल 26 आवेदन प्रस्तुत किए गए। उपायुक्त ने समिति के सदस्यों के साथ विचार-विमर्श और विभागीय प्रावधानों के आलोक में 10 मामलों को नियुक्ति के लिए फिट पाया। इन 10 आवेदनों पर अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति प्रदान करने की अनुशंसा की गई।समीक्षा के क्रम में शेष 16 आवेदनों में कुछ तकनीकी कमियां, आवश्यक अभिलेखों का अभाव और प्रमाण-पत्रों में त्रुटियां पाई गईं। उपायुक्त ने इन आवेदनों को खारिज करने की बजाय संबंधित विभागों को वापस करते दुरुस्त करने का निर्देश दिया। बैठक में अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, अनुमंड...