देहरादून, दिसम्बर 1 -- हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने जिला योजना, राज्य सेक्टर और केंद्र पोषित योजनाओं के तहत चल रहे सभी निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने साफ कहा कि योजनाओं के लिए निर्गत धनराशि का समय पर व्यय हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जिलाधिकारी ने शीतलहर की स्थिति को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अलाव जलवाने की पुख्ता व्यवस्था करने को कहा। साथ ही रैन बसेरों में रहने की व्यवस्था, कंबल और अन्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गरीब और असहाय लोगों को ठंड से बचाने के लिए प्रशासन की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.