जिला स्तरीय अंडर-14 हॉकी प्रतियोगिता 29 को
मथुरा, अगस्त 22 -- राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय अंडर-14 हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता सुबह 10 बजे स्वर्गीय मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, गणेशरा में होगी। उप क्रीड़ा अधिकारी आजाद सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वावधान में किया जा रहा है। इसमें जनपद के विद्यालय, क्लब आदि से जुड़े खिलाड़ी अपनी टीम को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग दिलाना चाहते है वह अपने खिलाड़ियों के नाम, पिता का नाम व पता दर्ज कराकर जनमिति प्रमाण पत्र अथवा आयु प्रमाण पत्र तथा विद्यालय के लैटर हेड पर भिजवाए। यह भी पढ़ें- हॉकी के लिए दस खिलाड़ियों का चयन प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिनकी आयु 31 दिसंबर 2026 को 14 वर्ष होगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.