जिला स्तरीय अंडर- 23 कुश्ती प्रतियोगिता का ट्रायल पांच को
आदित्यपुर, मई 29 -- गम्हरिया। सरायकेला-खरसावां जिला स्तरीय अंडर-23 कुश्ती प्रतियोगिता के लिए पांच जून को चयन ट्रायल किया जाएगा। टीजीएस कॉलोनी के अरुणोदय क्लब प्रांगण में सुबह 9 बजे से आयोजित ट्रायल में खिलाड़ियों का चयन भार वर्गों में होगा। इसमें चयनित सभी खिलाड़ियों को झारखंड राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। यह जानकारी संघ के अध्यक्ष सुनील सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि यू-23 झारखंड राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 7 एवं 8 जून को बोकारो में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस प्रतियोगिता में 23 साल तक के ( जन्म 2003 से 2007) के सभी पहलवान भाग ले सकते हैं। 18 साल (2008 जन्मतिथि) के प्रतिभागी मेडिकल या पैरेंटल सर्टिफिकेट के साथ भाग ले सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.