चंदौली, फरवरी 4 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटरिया में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विकासखंड के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरिया के छात्र-छात्राओं को उनकी उपलब्धि पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह की ओर से उपलब्ध कराए गए ट्रैकसूट का वितरण खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार यादव ने किया। इस दौरान बीईओ ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय कटरिया की छात्राओं ने मंडल स्तर पर भी प्रथम स्थान प्राप्त कर विकासखंड और जनपद का नाम रोशन किया है। कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से बच्चों को पढ़ाई के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.