धनबाद, अप्रैल 29 -- जिले के तीनों सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए मंगलवार को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। जिला स्कूल बाबूडीह स्थित केंद्र पर विज्ञान संकाय में 102, वाणिज्य में 35 तथा कला संकाय में 25 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा के दौरान एडीपीओ आशीष कुमार, फील्ड मैनेजर ऋषि राज समेत शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिले में संचालित सीएम एसओई जिला स्कूल बाबूडीह, एसएसएलएनटी प्लस टू पुराना बाजार और केजीबीवी निरसा में तीनों संकायों में 80-80 सीटें निर्धारित हैं। इन सीटों पर सीएम एसओई से दसवीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों का नामांकन किया जाएगा। सभी विद्यालय सीबीएसई पैटर्न पर संचालित हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में 11वीं की प्रवेश परीक्षा संपन्न, 233 परीक्षार्थी हुए शामिल ...